राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Train Cancelled : ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 2 दिन रद्द रहेगी बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस, जानिए वजह

by | Dec 8, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Train Cancelled : उत्तर प्रदेश में कई ट्रेनें निरस्त करने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि (Banaras-New Delhi Express) झूंसी-प्रयागराज-रामबाग रेल खंड पर पैच डबलिंग कार्य के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस कार्य के लिए 8 से 13 दिसंबर तक पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस अवधि में कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 

  • बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित स्पेशल 
  • मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी 
  • 9 दिसंबर को प्रयागराज रामबाग-मऊ स्पेशल 
  • बनारस-प्रयागराज रामबाग स्पेशल 
  • प्रयागराज रामबाग-बनारस स्पेशल 
  • 8 और 9 दिसंबर को बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 
  • 11 और 12 दिसंबर को नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 
  • 10 और 11 दिसंबर को बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस 
  • 9 और 10 दिसंबर को नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस 
  • 9 से 11 दिसंबर: आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस (लिच्छवी एक्सप्रेस) 
  • 11 से 13 दिसंबर: सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 
  • 8 से 10 दिसंबर: जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 
  • 9 से 11 दिसंबर: जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 
  • 9 दिसंबर: वेरावल-बनारस एक्सप्रेस 
  • 11 दिसंबर: बनारस-वेरावल एक्सप्रेस 
  • 8 से 10 दिसंबर: सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस 
  • 9 से 11 दिसंबर: दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 
  • 9 दिसंबर: पुणे-बनारस एक्सप्रेस 
  • 11 दिसंबर: बनारस-पुणे एक्सप्रेस 
  • 10 दिसंबर: उधना-दानापुर एक्सप्रेस 
  • 11 दिसंबर: दानापुर-उधना एक्सप्रेस 

रेलवे द्वारा यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों का ध्यान रखें। डबलिंग कार्य पूरा होने के बाद इस खंड पर रेल संचालन अधिक सुगम और तेज हो जाएगा। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें : Prayagraj News : बनारस मंडल में शुरू होने जा रहा है लाइन दोहरीकरण का काम, कई ट्रेनों पर दिखेगा इसका असर

ये भी देखें : BJP के पूर्व सांसद ने किया सवाल, क्या मंदिरों को तोड़कर किया गया मस्जिदों का निर्माण सही है?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर