Trains Cancel : उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर के बीच गंगा पुल की मरम्मत के चलते इस रूट पर ट्रेनों का संचालन 20 मार्च से 30 अप्रैल तक बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि इस दौरान 32 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 42 ट्रेनें अपने मार्ग में बदलाव के साथ चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें बीच के स्टेशनों पर निरस्त होकर वहीं से लौटेंगी। इस बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार कानपुर सेंट्रल पर डायवर्ट होकर लखनऊ न जाकर प्रयागराज के रास्ते चलने वाली ट्रेनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यह ब्लॉक रेलवे सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है, ताकि गंगा पुल की मरम्मत का कार्य बिना किसी समस्या के पूरा हो सके। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन द्वारा गंगा पुल पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
रेल मार्गों पर असर
20 मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक झांसी, मुंबई, पुणे, गोरखपुर आदि रूटों की 74 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें नीलांचल, शताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। होली के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से कठिनाईपूर्ण हो सकती है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यह रेलखंड नौ घंटे तक बंद रहेगा। हालांकि, पुल के निर्माण के बाद ट्रेनों को रफ्तार मिलने की संभावना है।
निरस्त और देरी से चलने वाली ट्रेनें
रेलवे प्रशासन ने बताया कि निम्नलिखित ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
- 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी (19 मार्च से 30 अप्रैल तक)
- 51813 झांसी-लखनऊ, 51814 लखनऊ-झांसी पैसेंजर (20 मार्च से 1 मई तक)
- 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी (20 मार्च से 1 मई तक)
- 55345 लखनऊ-कासगंज, 55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर (20 मार्च से 1 मई तक)
- 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू, 64204 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू (20 मार्च से 1 मई तक)
कुछ ट्रेनों में होगी देरी
- 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ (120 मिनट की देरी)
- 64211 लखनऊ-कानपुर मेमू (डेढ़ घंटे की देरी)
- 07076 गोरखपुर-हैदराबाद (150 मिनट की देरी)
- 05053 गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल (2 घंटे की देरी)
ये भी देखें : Sambhal की शाही मस्जिद में Ramzan के जुमे की नमाज़ अदा करने के बाद क्या बोले मुसलमान?