राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Budget 2024 : 2 से 12 फरवरी तक चलेगा सत्र, 5 फरवरी को योगी सरकार पेश करेगी बजट

by | Feb 1, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Budget 2024 : 1 फरवरी 2024 यानी आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश कर दिया हैं। वही अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आने वाली 5 फरवरी को 2024 -25 वर्ष के लिए बजट पेश करेंगी। आपको बता दें कि बजट सत्र 2 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगा। शनिवार को भी विधानसभा की कार्यवाही चलेगी। विधानसभा में 10 फरवरी को बजट को मंजूरी दी जाएगी।

ये भी देखें : Bihar Political Crisis : NDA में आते ही CM नीतीश को याद आया जंगलराज, तेजस्वी यादव को कह दिया बच्चा !

मिली जानकारी के अनुसार जो बजट योगी सरकार द्वारा पेश किया जाएगा उसमे 2.0 का दूसरा बजट खर्चों में कटौती और कमाई पर ज्यादा केंद्रित होगा। साथ ही उधारी का बोझ एवं राजकोषीय घाटा घटाया जाएगा। बताया जा रहा है कि राजकोषीय घाटे में भारी वृद्धि हो सकती हैं। पिछली बार के वित्त वर्ष में 174 फीसदी का राजकोषीय घाटे का अनुमान है। इस बार के वित्त वर्ष में बढ़कर 186 फीसदी तक जा सकता है।

ये भी पढ़ें : UP News : 31 साल बाद जिला प्रशासन की देखरेख में ज्ञानवापी के परिसर में पूजा फिर से शुरू, जानिए क्या हैं इंतजाम

उत्तर प्रदेश के बजट में खर्च और आय को लेकर संतुलन और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। राज्य का आगामी वित्त वर्ष में स्वयं का कर राजस्व 10.8 फीसदी रहने का अनुमान है। वही 0.9 फीसदी करेत्तर राजस्व रहेगा। वर्तमान वित्त वर्ष की तुलना में राजस्व बजट आगामी वित्त वर्ष में ज्यादा होगा। अनुमान है कि 2.8 फीसदी से बढ़ाकर 3 फीसदी हो सकता है। साथ ही राजकोषीय घाटे में कमी का लक्ष्य बनाया गया है। 3.24 फीसदी पर इसे लाने का जोर रहेगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर