UP By-Election Results 2024 LIVE Updates : उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवम्बर को मतदान हुए थे। आज इन सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। आपको बता दें कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं और एक-दूसरे पर कटाक्ष भी किए हैं। ये उपचुनाव मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, करहल और खैर विधानसभा सीटों पर बुधवार को हुए मतदान के बाद हो रहे हैं।
यहां देखें : UP By-Election Results 2024 LIVE Updates
4:56 PM
सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बड़ी बात
सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यूपी में 9 में से 7 सीटों की जीत का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को जाता है।
मैं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं। डबल इंजन की सरकार से लोग खुश हैं।”
4:44 PM
सीएम योगी पहुंचे भाजपा दफ्तर
उपचुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA के शानदार प्रदर्शन के बाद, सीएम योगी आदित्यनाथ अब भाजपा दफ्तर पहुंच गए हैं।
इस दौरान उनके साथ भाजपा यूपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद हैं।
4:40 PM
डिंपल यादव की प्रतिक्रिया
सांसद डिंपल यादव ने कहा, “यह अच्छी बात है कि सपा करहल से जीती है, लेकिन प्रशासन का रवैया एक बड़ा सवाल है। पूरे यूपी की 9 सीटों पर धांधली हुई है।
परिणाम उस तरह से नहीं आए जैसे हम चाहते थे। करहल में हम ज्यादा अंतर की उम्मीद कर रहे थे और वोट प्रतिशत भी कम हुआ है। हमारी अगली बैठक में बूथवार समीक्षा की जाएगी।”
4:04 PM
अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में से 2 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग चुनाव को ‘करप्शन’ का पर्याय बनाने की कोशिश कर रहे थे, उनके हथकंडे अब तस्वीरों में कैद होकर दुनिया के सामने आ गए हैं।
दुनिया, देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है, लेकिन यह युग नहीं है। अब असली संघर्ष शुरू हो चुका है… बांधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का उद्घोष करो – ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’”
4:02 PM
मझवां विधानसभा सीट पर भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य ने की जीत हासिल
भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य ने सपा उम्मीदवार ज्योति बिंद को 4936 वोटों से हराकर यह सीट अपने नाम की है। यह सीट पहले निषाद पार्टी के पास थी, लेकिन डॉक्टर विनोद कुमार बिंद के लोकसभा सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। भाजपा ने इस उपचुनाव में सुचिस्मिता मौर्य पर भरोसा जताया, जो पहले भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
3:19 PM
सीएम योगी की X पर प्रतिक्रिया
सीएम योगी ने X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रभावशाली नेतृत्व और मार्गदर्शन पर जनता के अडिग विश्वास की पुष्टि है।
यह जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा, सुशासन, जन-कल्याणकारी नीतियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है। उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास को समर्थन देने वाले सम्मानित मतदाताओं का धन्यवाद और सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई! बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।”
2:40 PM
मीरापुर सीट पर मिथलेश पाल ने की जीत हासिल
मीरापुर विधानसभा सीट से NDA के तहत रालोद उम्मीदवार मिथलेश पाल ने उपचुनाव में करीब 30,426 वोटों से जीत मिली है।
2:08 PM
खैर विधानसभा सीट पर भाजपा के सुरेंद्र दिलेर ने जीत हासिल
खैर से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र दिलेर 37105 वोटों से जीत मिली है। आपको बता दें कि इस सीट पर दूसरे स्थान पर सपा की चारु केन रहीं।
1:44 PM
गाजियाबाद में BJP को मिली जीत
गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजीव शर्मा को 70600 वोटो से जीत गए है।
1:37 PM
वोटों की गिनती के दौरान केशव प्रसाद मौर्य का पहला बयान
उन्होंने X प्लेटफार्म पर कहा, “एक हैं तो सुरक्षित हैं, एक हैं तो जीत हासिल है।”
1:10 PM
आजमगढ़ से सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव का बयान…
- “करहल में मार्जिन लगातार बढ़ता जाएगा, लोग समर्थन दे चुके हैं और ऐतिहासिक जीत होगी। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी कम से कम 5 सीटें जीतेगी, ऐसे रुझान आ रहे हैं। कानपुर, सीसामउ, फूलपुर, कटहरी से हम आगे चल रहे हैं।”
- “हम तो 9 सीटें जीत जाते, लेकिन पूरे देश ने तांडव देखा है। जब से लोकतंत्र शुरू हुआ है, इतने वोट कभी नहीं पड़े, ऐसा तांडव पहले कभी नहीं हुआ।”
- “कुंदरकी और मीरापुर में वोट नहीं डालने दिया गया, रिवाल्वर की नोक पर डराया जा रहा था। पूरा देश यह देख रहा था, इस तरह से लोकतंत्र की हत्या हुई है।”
- “केशव प्रसाद मौर्य सिराथू में पहले कमल खिला लें, बाबा जी उनका कमल बुझा दें, उनसे बचें। ये ढपोल शंख लोग हैं, इन्हें कोई नहीं पूछ रहा है।”
- “झारखंड में ऐतिहासिक रुझान आ रहे हैं और महाराष्ट्र में मुझे उम्मीद है कि सरकार बनेगी।”
- “अपर्णा यादव के नेता जी वाले बयान पर कहा कि वह उम्र में बहुत छोटी हैं, उनके लिए क्या कहें? श्रद्धेय नेता जी ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने में जो किया, उनके बारे में इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता।”
1:00 PM
फूलपुर में हाथापाई की घटना पर डीएम ने दी जानकारी
फूलपुर में हुई हाथापाई की घटना पर प्रयागराज के निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने बताया, “बहुजन समाज पार्टी के इलेक्शन एजेंट अनूप सिंह थे। उन्होंने बीजेपी के कैंडिडेट दीपक पटेल से कहासुनी की और फिर उनके साथ हाथापाई की। इसके बाद दीपक पटेल के कार्यकर्ताओं ने भी हाथापाई की।”
डीएम ने आगे कहा, “मतगणना स्थल पर इस तरह की घटनाएं अक्षम्य हैं और इस पर हम कड़ी विधिक कार्रवाई करेंगे। डीसीपी सिटी के नेतृत्व में एक टीम इस मामले पर काम कर रही है। काउंटिंग प्रक्रिया अब भी जारी है।”
उन्होंने यह भी बताया, “बसपा के इलेक्शन एजेंट अभी वहां मौजूद नहीं हैं। हमारी दबिश टीम इस वक्त वहां लगी हुई है, और जैसे ही गिरफ्तारी होगी, उचित कार्रवाई की जाएगी।”
12:50 PM
फूलफूल सीट को लेकर बीजेपी और सपा के बीच नोकझोंक
प्रयागराज में मतगणना के दौरान बीजेपी और सपा के बीच नोकझोंक की खबर मिली है।
12:30 PM
सीसामऊ सीट पर सपा प्रत्याशी को मिली जीत
सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नसीम सोलंकी 8629 वोट से जीत गए हैं।
12:26 PM
मझवां और कटेहरी सीट पर कौन आगे ?
मझवां सीट पर बीजेपी की सुचिस्मिता मौर्या 5,000 वोटों से आगे चल रही हैं। सपा की ज्योति बिंद दूसरे और बीएसपी के दीपक तिवारी तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर अब सपा आगे हो गई है। यहां सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा 600 वोटों से आगे हैं। सुबह से अब तक बीजेपी कैंडिडेट धर्मराज निषाद ही आगे चल रहे थे।
12:24 PM
सपा बीजेपी, आरएलडी कैंडिडेट ने बनाई लीड
अब तक हुई गिनती के अनुसार, बीजेपी कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, और फूलपुर में आगे चल रही है। वहीं, सपा करहल, सीसामऊ और कटेहरी में आगे है। मीरापुर सीट पर आरएलडी के कैंडिडेट ने लीड बनाई है।
11:30 AM
सपा इतनी सीटों पर आगे
अब तक हुई गिनती के बाद बीजेपी कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, और फूलपुर में आगे चल रही है। जबकि सपा करहल, सीसामऊ और कटेहरी में आगे है। इसके अलावा, मीरापुर सीट पर आरएलडी के कैंडिडेट ने लीड बनाई है।
11:26 AM
सीसामऊ सीट पर सातवें राउंड की गिनती में सपा को 41,853 और बीजेपी को 12,853 मिले वोट
सीसामऊ सीट पर बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है। यहां सपा के नसीम सोलंकी 21,500 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं और सपा अब जीत की ओर बढ़ चुकी है।
कानपुर के सीसामऊ में सातवें राउंड की गिनती के बाद सपा को 41,853 और बीजेपी को 12,853 वोट मिले हैं। सपा अब यहां 28,315 वोटों से आगे चल रही है। अब तक यहां 54,805 वोटों की गिनती हो चुकी है।
11:18 AM
फूलपुर में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल आगे
फूलपुर में बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल की बढ़त जारी है। पांचवें राउंड की गिनती के बाद दीपक पटेल 2,073 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दीपक पटेल को अब तक 12,614 वोट मिले हैं, जबकि सपा के मुज्तबा सिद्दीकी को 10,541 वोट मिले हैं।
11:15 AM
मीरापुर में चंद्रशेखर का प्रत्याशी आगे
मीरापुर सीट पर चंद्रशेखर की पार्टी के उम्मीदवार सपा के प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। यह एक बड़ा अपडेट है।
11:13 AM
सीसामऊ में बीजेपी को हाल बुरा
सीसामऊ सीट पर बीजेपी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। यहां सपा के नसीम सोलंकी 21,500 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर सपा जीत की ओर बढ़ चुकी है।
11:03 AM
कुंदरकी में भाजपा ने किया बड़ा खेल
कुंदरकी सीट पर अब तक चार राउंड की गिनती हो चुकी है। चौथे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के रामवीर ठाकुर सपा उम्मीदवार से 18,086 वोटों से आगे चल रहे हैं।
10:57 AM
अंबेडकर नगर का हाल जानें
अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के उम्मीदवार धर्मराज निषाद को पहले राउंड की गिनती के बाद 3,471 वोट मिले हैं, जबकि सपा की प्रत्याशी शोभावती वर्मा को 3,061 वोट मिले हैं।
10:50 AM
गाजियाबाद में कौन आगे चल रहा है?
गाजियाबाद में बीजेपी के संजीव शर्मा 8,836 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 10,112 वोट मिले हैं, जबकि सपा के सिंहराज जाटव दूसरे स्थान पर हैं।
10:29 AM
सुरेश अवस्थी का बड़ा बयान
सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पर भाजपा के उम्मीदवार सुरेश अवस्थी ने कहा, “मतगणना योगी आदित्यनाथ की जनकल्याण योजनाओं के आधार पर हमारी जीत का आधार बनेगी।” समाजवादी पार्टी के आरोपों पर उन्होंने कहा, “कुछ ही देर में वे ईवीएम पर भी आरोप लगाएंगे… सपा तो पहले ही हार मान चुकी है। जब उनके सबसे बड़े नेता, जो बड़े मैनेजमेंट के साथ चलते हैं, अगर चुनाव आयोग को चुनाव निरस्त करने के लिए लिख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वे पहले ही हथियार छोड़ चुके हैं।”
10:026 AM
क्या बीजेपी सपा के गढ़ कुंदरकी सीट पर कब्जा कर पाएगी?
कुंदरकी में बीजेपी के रामवीर सिंह 3 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि सपा काफी पीछे है। बता दें कि बीजेपी ने यहां चुनाव बहुत सोच-समझकर रणनीति के तहत लड़ा है। दरअसल, यह सीट हमेशा सपा के कब्जे में रही है, ऐसे में बीजेपी ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकी है।
9:50 AM
1. समाजवादी पार्टी को झटका: सीसामऊ में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी पीछे।
2. कानपुर में भाजपा आगे: तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी 50 वोटों से आगे।
3. सपा की स्थिति कमजोर: सीसामऊ में नसीम सोलंकी बढ़त बनाने में असफल।
4. चुनावी संघर्ष जारी: सीसामऊ में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर।
5. भाजपा की बढ़त बरकरार: सुरेश अवस्थी ने सपा को 50 वोटों से पीछे छोड़ा।
9:15 AM
अलीगढ़ में भाजपा का बढ़त, पहले राउंड के रुझान सामने आए
अलीगढ़ से शुरूआती रुझान सामने आ गए हैं, जहां पहले राउंड में भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र दिलेर ने 3443 वोट हासिल किए हैं। वहीं, सपा की चारु केन को 1738 वोट मिले हैं और बसपा के डॉ. पहल सिंह को 748 वोट प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार, फिलहाल भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रही है। चुनाव परिणामों के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी, लेकिन पहले राउंड के इन रुझानों से भाजपा के पक्ष में माहौल नजर आ रहा है।


