राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Liquor News : यूपी में शराब की दुकानों का आवंटन, ई-लॉटरी के माध्यम से होगा चयन, 572 करोड़ रुपये की कमाई

by | Feb 24, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Liquor News : उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आगामी 6 मार्च को ई-लॉटरी खोली जाएगी, लेकिन इससे पहले ही आबकारी विभाग ने लगभग 572 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 23 फरवरी तक 1 लाख 9 हजार 514 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अब रजिस्ट्रेशन और आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी है।

आबकारी विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 23 फरवरी तक 1,09,514 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के माध्यम से विभाग को 572.20 करोड़ रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी मिल चुकी है। आवेदन और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 फरवरी को सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन और रजिस्ट्रेशन का कोई मौका नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने पारदर्शिता और निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए ई-लॉटरी प्रणाली को अपनाया है। इस प्रणाली के माध्यम से देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों का आवंटन किया जाएगा। सभी चयनित अनुज्ञापियों को वर्ष 2026-27 में अपनी लाइसेंस को नवीनीकरण करने का विकल्प भी दिया जाएगा।

आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के तहत उत्तर प्रदेश की सभी 27308 देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की फुटकर दुकानों के लिए ई-लॉटरी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीकरण 14 फरवरी, 2025 से आरंभ हो चुका था और आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू हो गई थी। आवेदन करने के लिए इच्छुक लोग 27 फरवरी, 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in/ पर अपना आवेदन और रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आबकारी आयुक्त ने जानकारी दी कि ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदकों को सभी आवश्यक दस्तावेज़ और प्रोसेसिंग फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। किसी भी भारतीय नागरिक, जिसकी आयु 21 वर्ष या उससे अधिक हो और जो किसी अन्य कारण से अनर्ह नहीं है, वह इस प्रक्रिया में भाग ले सकता है। ई-लॉटरी का परिणाम 6 मार्च 2025 को घोषित किया जाएगा और चयनित अनुज्ञापियों का नाम ऑनलाइन पोर्टल पर पारदर्शी तरीके से प्रकाशित किया जाएगा।

आबकारी विभाग ने यह भी बताया कि चयनित अनुज्ञापियों को वर्ष 2026-27 में अपने लाइसेंस के नवीनीकरण का विकल्प भी मिलेगा, जिससे उन्हें एक स्थिर और दीर्घकालिक व्यवसाय संचालन का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें : UP News : आगरा में यूनिकॉर्न समिट में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी, खेरिया हवाई अड्डे पर हुआ दिलचस्प वाकया

ये भी देखें : Akash Anand ने Rahul Gandhi पर बोला हमला, कहा – ‘कांग्रेस के नेता लगातार बहुजन आंदोलन का अपमान…’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर