राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News: उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अब तक 32 मदरसे ध्वस्त, 130 सील

by | Jun 22, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News: श्रावस्ती जिले में बगैर मान्यता व सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से बने मदरसों और इबादतगाहों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम हरदत्त नगर गिरंट में स्थित मदरसा जामिया रजविया शमसुल उलूम को रविवार को ध्वस्त कर दिया गया। यह मदरसा सरकारी अभिलेखों में खाद गड्ढा के रूप में दर्ज गाटा संख्या 2430, रकबा 0.100 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था।

जांच में अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद नायब तहसीलदार विजय गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक रामधीरज तिवारी, लेखपाल सुरेश खन्ना व सुरेंद्र कुमार थारू तथा स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से मदरसे को गिरा दिया गया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, UP श्रावस्ती जिले में विगत वर्ष कराई गई जांच में कुल 297 मदरसे संचालित पाए गए थे, जिनमें से 105 मदरसे मान्यता प्राप्त और 192 मदरसे बगैर मान्यता के पाए गए। इसी के बाद 26 अप्रैल से विशेष अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई शुरू की गई।

अभियान के तहत अब तक:

  • 130 मदरसों को सील किया गया है
  • 32 मदरसों को ध्वस्त किया गया है
  • इसके अलावा 1 मसजिद, 4 मजार और 2 ईदगाह भी जो सार्वजनिक भूमि पर बनी थीं, उन्हें भी बुलडोजर से हटाकर भूमि को खाली कराया गया है।

प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह धार्मिक स्थल हो या शैक्षणिक संस्था। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा और जिन-जिन स्थानों पर अवैध निर्माण की शिकायतें मिलेंगी, वहां जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Maharashtra News: हिंदी को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमाई, मनसे का विरोध तेज – स्कूलों में किताबें फाड़ी, चेतावनी पत्र थमाए

ये भी देखें : Bihar Politics: RJD ने अपनाई सपा की कौन सी जातीय रणनीति?, BJP ने अलर्ट होकर शुरू किया सर्वे!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर