राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर दे दी नसीहत

by | Nov 2, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने सलाह देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री को अपने दृष्टिकोण और सलाहकारों में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने कहा, “देश और समाज के हित में उन्हें अपनी नकारात्मक नजर और नजरिए के साथ अपने सलाहकार भी बदल लेने चाहिए, ये उनके लिए भी हितकर साबित होगा।” इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि यदि मुख्यमंत्री कुछ पालना ही चाहते हैं, तो अच्छे विचार पालें और अपनी बांहों को भी खुला रखें, इसी में उनकी भलाई है। 

अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इस नारे को मुख्यमंत्री की ‘निराशा और नाकामी’ का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “इस नारे ने साबित कर दिया है कि उनके जो गिनती के 10% मतदाता बचे हैं, अब वो भी खिसकने के कगार पर हैं।” उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री डर का सहारा लेकर अपने बचे हुए समर्थकों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस नकारात्मक दृष्टिकोण से उन्हें कोई लाभ नहीं होगा।

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि नकारात्मक नारे जनता पर भी प्रतिकूल असर डालते हैं। उन्होंने कहा, “इस निराश नारे के बाद उनके बचे-खुचे समर्थक भी अब यह सोचकर और अधिक निराश हैं कि जिन्हें हम ताकतवर समझ रहे थे, वे तो सत्ता में रहकर भी केवल अपनी कमजोरी ही प्रदर्शित कर रहे हैं।” अखिलेश ने ‘आदर्श राज्य’ की बात करते हुए कहा कि ऐसे राज्य की नींव में ‘अभय’ यानी निर्भयता होनी चाहिए, न कि भय का माहौल।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यह सच है कि ‘भयभीत’ व्यक्ति ही ‘भय’ बेचता है क्योंकि जिसके पास जो होगा, वह वही बेचेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस नारे को देश के राजनीतिक इतिहास में ‘निकृष्टतम नारे’ के रूप में दर्ज किया जाएगा और इसे मुख्यमंत्री योगी के राजनीतिक पतन के अंतिम अध्याय के रूप में देखा जाएगा।

अखिलेश यादव का यह बयान मौजूदा राजनीतिक माहौल में मुख्यमंत्री योगी की नीतियों और उनके नारे की तीखी आलोचना के रूप में सामने आया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया ने स्पष्ट कर दिया है कि सपा मुख्यमंत्री के नकारात्मक दृष्टिकोण के खिलाफ खड़ी है और ऐसे विचारों का विरोध करती रहेगी।

ये भी पढ़ें : Lucknow : पॉलिटिकल वॉर का अखाड़ा बना लखनऊ, बीजेपी के बटेंगे तो कटेंगे का सपा ने जुडेंगे तो जीतेंगे से दिया जवाब

ये भी देखें : बांसफोड़ समाज के लोगों के साथ Ravi Kishan ने मनाई Diwali

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर