राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News: सीएम योगी की पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षदों से अपील, बोले – हर पात्र वोटर का नाम लिस्ट में जुड़ना चाहिए, 5–10 दिसंबर तक हर बूथ पर लगेंगे कैंप

by | Dec 4, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षदों से कहा है कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में पूरा योगदान दें। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि कोई भी पात्र वोटर इस बार मतदाता सूची से छूटने नहीं चाहिए।

सीएम योगी ने बुधवार शाम गोरखपुर स्थित एनेक्सी भवन में भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों और वार्ड चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 5 से 10 दिसंबर के बीच हर बूथ पर स्पेशल कैंप लगाकर लोगों की मदद की जाए ताकि सभी मतदाता SIR फॉर्म और गणना प्रपत्र आसानी से भर सकें।

“बीएलओ के साथ घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएं”

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सिर्फ बीएलओ ही नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ घर-घर जाकर लोगों से SIR फॉर्म भरवाएं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फॉर्म भर दिया है उन्हें डिजिटल करवाने में भी कार्यकर्ता मदद करें। जो लोग अब तक छूट गए हैं, उनके फॉर्म भी भरवाकर ऑनलाइन करवाना आवश्यक है।

10 सदस्यों की टीमें बनेंगी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हर बूथ पर अध्यक्ष, बीएलए, बूथ समिति और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की 10 सदस्यीय टीम बनाई जाए। ये टीमें यह सुनिश्चित करेंगी कि हर पात्र मतदाता का फॉर्म जमा हो जाए।

महिला मतदाताओं की मदद के लिए अलग से महिला कार्यकर्ताओं की टीम भी बनाई जाएगी जो घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएगी। फर्जी और मृत मतदाताओं के नाम भी हटाए जाएं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस अभियान के दौरान फर्जी वोटरों के नाम हटाना भी जरूरी है। मृत व्यक्तियों के नाम भी सूची में नहीं रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी मतदाता सूची बिल्कुल शुद्ध और सही बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

बैठक में कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह, शहर में SIR अभियान के संयोजक अच्युतानंद शाही, इंद्रमणि उपाध्याय, रमेश प्रताप गुप्ता, शशिकांत सिंह सहित कई पार्षद, पूर्व पार्षद, मंडल अध्यक्ष और भाजपा महानगर के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: SIR Process Extended: चुनाव आयोग का बड़ा कदम, SIR प्रक्रिया 7 दिन और आगे बढ़ी

ये भी देखें: Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने विपक्ष को घेरा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर