राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : यूपी में आईएएस अफसरों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, यहां देखिए ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

by | Jan 17, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस ट्रांसफर के तहत प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, मेरठ और गाजियाबाद सहित कई जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। लखनऊ का नया जिलाधिकारी आईएएस विशाख जी को बनाया गया है, जो इससे पहले किसी अन्य महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे। लखनऊ के पूर्व जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. को सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या नियुक्त किया गया है। वहीं, इस पद पर कार्यरत नरेंद्र प्रसाद पांडेय को राजस्व परिषद का सदस्य बनाया गया है। सुहास एलवाई को सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण से महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बनाया गया है। रितु महेश्वरी को आगरा मंडल आयुक्त से सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है।

ऋषिकेश भास्कर यशोद को मंडलायुक्त सहारनपुर से मंडलायुक्त मेरठ बना दिया गया है। मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार को मंडलायुक्त आगरा नियुक्त किया गया है, जबकि मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को फिर से मथुरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा श्रुति को जिलाधिकारी बुलंदशहर, चैत्रा वी को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, संगीता सिंह को मंडलायुक्त अलीगढ़ और अर्चना वर्मा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना बनाया गया है। संजीव रंजन को जिलाधिकारी अलीगढ़, शिव सहाय अवस्थी को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ और जसजीत कौर को जिलाधिकारी बिजनौर के पद पर नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारियों (UP News) के इस बदलाव में अंकित कुमार अग्रवाल को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, राकेश कुमार सिंह को सचिव मुख्यमंत्री, जितेंद्र प्रताप सिंह को जिलाधिकारी कानपुर, अस्मिता लाल को जिलाधिकारी बागपत, नागेन्द्र प्रताप को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, और जे. रीभा को जिलाधिकारी बांदा का पद सौंपा गया है।

इसी तरह, इन्द्र विक्रम सिंह को सचिव कृषि, कृषि विपणन और कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग नियुक्त किया गया है। दीपक मीणा को जिलाधिकारी गाज़ियाबाद, विजय कुमार सिंह को जिलाधिकारी मेरठ, आशुतोष कुमार द्विवेदी को जिलाधिकारी फ़र्रुख़ाबाद, सत्येंद्र कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, शशांक त्रिपाठी को जिलाधिकारी बाराबंकी, कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव राजस्व विभाग, कुमार हर्ष को जिलाधिकारी सुल्तानपुर और इशान प्रताप सिंह को सचिव मुख्यमंत्री के साथ-साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग का चार्ज दिया गया है।

ये भी पढ़ें : UP Weather News : यूपी में ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

ये भी देखें : Pravesh Verma की पत्नी ने New Delhi Seat से भरा पर्चा, क्या है पत्नी को चुनाव में उतारने की रणनीति?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर