UP Police Paper Leak 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले को 3 महीने हो गए है। आपको बता दें कि फरवरी 2024 में पेपर लीक की वजह से 60,244 पदों की भर्ती परीक्षा यूपी सरकार ने रद्द की थी। कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपलाई किया था।
बता दें कि सीएम आदित्यनाथ ने परीक्षा को रद्द की और आश्वासन दिया कि परीक्षा छह महीने के भीतर फिर से आयोजित की जाएगी। अब रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बोर्ड जल्द ही नई परीक्षा तारीख की घोषणा कर सकता है।
लेटेस्ट अपडेट?
रद्द हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की तैयारी चल रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस बार कोई गड़बड़ी न हो, सुरक्षा उपायों की कई परतें लागू की जा रही हैं। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी जिला एसपी, एसएसपी और पुलिस आयुक्तों से रिपोर्ट मांगी है।
यूपी पुलिस ने पहली चार्जशीट की दाखिल
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है। बता दें कि एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने मास्टरमाइंड रवि अत्री समेत 18 आरोपियों के खिलाफ 900 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है।
ये भी देखें : Kanpur News : कानपुर पुलिस के हत्त्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन शादी के बाद करती थी लूट | Kanpur | | News |
एडुटेस्ट कंपनी ब्लैकलिस्टेड
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार कंपनी एडुटेस्ट को यूपीएसटीएफ की मेरठ इकाई की एक रिपोर्ट के बाद ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। एडुटेस्ट के प्रतिनिधि विनीत आर्य को यूपीएसटीएफ से चार नोटिस मिले लेकिन वह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए। यह बताया गया कि जांच शुरू होने के बाद आर्य अमेरिका चले गए और तब से वापस नहीं लौटे हैं।


