खबर

UP Politics : कांग्रेस से गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात, बढ़ सकती है इंडिया गठबंधन की टेंशन..

by | Oct 18, 2023 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति | 0 comments

UP Politics : लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए बने ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मध्य प्रदेश में सीटों को लेकर रार बढ़ती जा रही है। बता दें कि पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर मतभेद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो यह तक कह डाला कि अगर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उन्हें सीटें देने को तैयार नहीं है, तो यूपी में सपा बड़े भाई की भूमिका में है। साथ ही यूपी विधानसभा में सपा भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

आपको बता दें कि सपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और राजस्थान विधानसभा चुनाव सीटों को लेकर कांग्रेस पर दबाव बनाते हुए बताया कि यदि इन सभी राज्यों में कांग्रेस को समाजवादी पार्टी को सीटें देने के लिए तैयार नहीं होती है, तो फिर यूपी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस भी पीछे नहीं है। इसी दैौरान कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी कह डाला कि उनकी पार्टी सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।”

अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दी चेतावनी

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘ऑल इंडिया यादव महासभा’ के कार्यक्रम में भाग लेने बीते मंगलवार को कानपुर पहुंचे थे। इस दौरान जब पत्रकारों ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस से सीटों को लेकर सवाल किया, जिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना होगा कि आईएनडीआईए राष्ट्रीय स्तर पर केवल लोकसभा चुनावों के लिए है या विधानसभा चुनावों के लिए भी है। साथ ही स्पष्ट किया कि यदि वर्तमान में विधानसभा चुनावों के लिए कोई गठबंधन नहीं है, तो भविष्य में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:-कृष्णा पटेल का आरोप, मेरे पति सोनेलाल की मौत हादसा नहीं हत्या थी, सीबीआई से हो जांच – पल्लवी पटेल

किसी पर निर्भर नहीं है कांग्रेस

अब जब सपा और कांग्रेस के बीच तकरार बढ़ती दिख रही है, तो इसी बीच कांग्रेस नेता अजय राय से जब इसी बारे में सवाल किया गया तो उन्होनें कहा कि कांग्रेस किसी पर निर्भर नहीं है न ही किसी के भरोसे पर बैठी हुई है। इतना ही नही कांग्रेस प्रदेश में सभी अस्सी लोकसभा सीटों के लिए तैयार है। साथ ही बाकी नेतृत्व के निर्णय पर भी काम कर रही है। अजय राय ने आगे बताया कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में यह साबित कर देगा कि कांग्रेस अविचल शेर की तरह मजबूत है। जब कांग्रेस आएगी तो कांग्रेस का सैलाब सबको बहा कर ले जाएगा।

यह भी देखिये : Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिमों ने कह दी बड़ी बात, सुन आप भी हो जाएगे हैरान

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर

Home | About Us | Privacy Policy | Terms and Conditions