UP School Closed : उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर फिरोजाबाद में सर्दी का असर अधिक देखने को मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
फिरोजाबाद के बीएसए, आशीष कुमार पांडे के अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालय 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पहले शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 10 जनवरी तक निर्धारित किया गया था, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी और मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए इस अवकाश की अवधि को बढ़ा कर 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक कर दिया गया है।
सर्दी का बढ़ता प्रभाव
पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज शरद हवाओं के कारण फिरोजाबाद का तापमान अचानक गिर गया है। रविवार दोपहर से आसमान में बादल छाए रहे, और सोमवार को भी सूरज की किरण नहीं दिखी, जिसके चलते सर्दी में और बढ़ोतरी हुई है। इस सर्दी के कारण सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
बच्चे ठंडी में पहुंचे स्कूल
फिर भी, शुक्रवार 27 दिसंबर की रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश और शीतलहर के बावजूद सरकारी और गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय खुले हुए थे। इस कारण छात्रों को कड़ाके की ठंड में भी स्कूल जाना पड़ा। सोमवार 30 दिसंबर को भी भयंकर ठंड के बावजूद छोटे-छोटे बच्चे स्कूल पहुंचे।
आदेश का प्रभाव
जिलाधिकारी के आदेश के बाद 31 दिसंबर से उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त सरकारी, गैर सरकारी और अर्ध सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों पर भी यह आदेश प्रभावी रहेगा। इससे पहले मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी शीतलहर के कारण स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया था। इसके अलावा, मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों में और बारिश के आसार जताए हैं, साथ ही कुछ जिलों में घना कोहरा भी हो सकता है।
ये भी देखं : Delhi High Court का Atishi Government को Order, करनी होगी केंद्र सरकार की योजना लागू


