खबर

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश का बदला मौसम, सर्द होने लगी हवाएं, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों का तापमान

by | Oct 25, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर, लखनऊ, वाराणसी

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे अब मौसम सर्द होने लगा है। अब हल्का सा सर्दपन मौसम में महसूस हो रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस प्रदेश में अब कमजोर होने लगा है, प्रदेश में जिसका असर साफ दिखाई दे रहा है। लखनऊ समेत अधिकतर बड़े शहरों में मंगलवार को मौसम साफ ही रहा। वही हलके बादलों की आसमान में आवाजाही बनी रही, पूरे उत्तर प्रदेश में इसके बावजूद मौसम शुष्क ही रहा। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ऐसा ही मौसम अभी आने वाले चार-पांच दिन तक रहने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी अधिक उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़े :-Akhilesh Yadav: केदारनाथ के दर्शन करने के बाद अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने को लेकर कह दी बड़ी बात !

मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में मौसम आज बुधवार 25 अक्टूबर को भी शुष्क बना रहेगा। फ़िलहाल अभी किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। सुचना है कि 25 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। हालांकि तापमान ठंडक वाला रहेगा। इससे लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। वही सुबह एवं शाम को मौसम बहुत सर्द रहेगा। तापमान में इसके पश्चात गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।

कैसा रहेगा अगले पांच दिन तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक कोई खास परिवर्तन नजर नहीं आएगा। वही सुबह लखनऊ में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके पश्चात लेकिन मौसम साफ हो जाएगा। बता दें कि अधिकतम तापमान यहां आज 32.0 डिग्री सेल्सिलय रहेगा, वही न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस का रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। आज प्रयागराज में आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तामपमान यहां पर 33 डिग्री सेल्सिलय रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़े :-Muzaffarnagar : बिना मान्यता के चल रहे मदरसों को देना होगा प्रतिदिन 10 हज़ार रुपए का जुर्माना

हवा चलने से प्रदूषण में दिखी कमी

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान वाराणसी में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वही नजीबाबाद में न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। बता दें कि मंगलवार को हवाएं चलने के कारण कम प्रदूषण दिखाई दिया है। हवा की गुणवत्ता पहले के मुकाबले दिल्ली एनसीआर के जिलों में बेहतर महसूस की गई हैं। इसके बावजूद भी खराब स्थिति रिकॉर्ड की गई है। वहीं वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ में हवा की गुणवत्ता अच्छी रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर