UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शीतलहर और घने कोहरे का सिलसिला जारी है, जिससे लोग खासकर बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। सर्दी की इस तीव्रता ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर अहम अपडेट जारी किया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ेगा और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
यूपी का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कोहरा बना रहेगा। (UP Weather Update) इस दौरान पश्चिम यूपी, पूर्वी यूपी और बुंदेलखंड के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि 22 जनवरी से थोड़ी राहत मिल सकती है और ठंड में कमी आ सकती है। तापमान में गिरावट के बावजूद शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।
इन 30 जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने 20 जनवरी के लिए उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें श्रावस्ती, कानपुर देहात, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, झांसी, वाराणसी, संत रविदासनगर, कुशीनगर, चंदौली, गोरखपुर और मीरजापुर शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
22 जनवरी से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग का कहना है कि 22 जनवरी से यूपी में मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा और सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि 23 जनवरी को पश्चिम यूपी में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी यूपी में इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
ये भी देखें : Italy की महिलाओं ने CM Yogi को सुनाया ‘शिव तांडव’, गदगद हुए मुख्यमंत्री


