राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में कब खत्म होगा गर्मी का प्रकोप, IMD का इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट, बताई मॉनसून की तारीख

by | May 26, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग बहुत परेशान हो गए है। इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि लोग घर में कैद होने पर मजबूर हो गए है। लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ऐसे में UP के लोगों का एक ही सवाल है कि आखिर गर्मी अपना सितम ढाना कब बंद करेगी, और मॉनसून कब तक आने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 मई को मौसम शुष्क होने की संभावना है। साथ ही ये भी बता दें कि इन दोनों हिस्सों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पूर्वी यूपी में लू का अलर्ट जारी किया है।

ये भी देखें : Imran Pratapgarhi on Raja Bhaiya : “दक्षिण में भाजपा साफ और उत्तर भारत में भाजपा हाफ” – | #election

मौसम प्रभारी मोहम्मद दानिश  द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आने वाले वक्त में हीट वेव का असर और ज्यादा बढ़ जाएगा। मॉनसून की जानकारी देते हुए मोहम्मद दानिश का कहना है कि सबसे पहले ‘मॉनसून केरल में आता है, अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां 30 मई तक ‘मॉनसून दस्तक दे देगा। उसके पश्चात ही प्रदेश में हम मॉनिटर कर पाते हैं कि मॉनसून कब तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। बता दें कि प्रदेश में 20 जून तक मॉनसून दस्तक दे सकता है।

ये भी पढ़ें : UP News : घोसी विधानसभा में एनडीए-इंडिया के बीच सिमटी चुनावी की जंग, जानिए पक्ष-विपक्ष के तर्क-वितर्क क्या- क्या बातें आई सामने

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 और 27 मई को लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि इस दौरान प्रतापगढ़, बागपत, ललितपुर, गाजियाबाद, महोबा, गौतमबुद्ध नगर, झांसी, नोएडा, औरैया, अलीगढ़, जालौन, मथुरा, इटावा, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं आईएमडी ने 28 मई को हीटवेव का हमीरपुर, आगरा, जालौन, अलीगढ़, इटावा, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद में रेड अलर्ट जारी किया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर