Weather Update : मौसम अपना मिजाज बहुत जल्द बदलने वाला हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज-आज की ठंड है। मौसम में कल से सुधार आने की संभावना जताई है। अगर मौसम विभाग का अनुमान सही निकला तो लोग 28 जनवरी के पश्चात अपने गर्म कपड़ो को रखना शुरू कर देंगे। दिल्ली एनसीआर में मंगवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से ऊपर रहा है। वही 18 डिग्री तापमान रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुबह-सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। साथ ही उत्तर पश्चिम की ओर से आने वाली हवाओं के कारण काफी गलन भी महसूस हुई।
ये भी देखें : Baghpat में क्यों हुई प्रभु राम की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा #dainikhint #latestnews
Weather Update : भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में आज रात से काफी सुधार दिखाई देगा। वही तापमान में बुधवार से वृद्धि शुरू हो जाएगी। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री के ऊपर जा सकता है। गुरुवार को न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सिय से ज्यादा और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सिय रह सकता है। मौसम की जानकारी रखने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर डॉट कॉम के अनुसार अभी समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर उत्तरी मैदानी इलाकों में 130 से 140 किलोमीटर की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं।
घने कोहरे से हुई जीरो विजिबिल्टी
आज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। बता दें कि कोहरे की वजह से प्रदेश में लखनऊ, मथुरा, वाराणसी, आगरा के अलावा राजस्थान के जयपुर, धौलपुर और मध्य प्रदेश में ग्वालियर से सतना तक जीरो विसिब्लिटी देखने को मिली। ऐसे ही कई राज्यों में दृश्यता बहुत कम रही।


