Weather Update : दिल्ली-एनसीआर के लोग हर बीतते दिन के साथ इस कड़ाके की सर्दी झेलने को मजबूर हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह की ठंड सीजन की सबसे ठंडी सुबह की ठंड के रूप में रिकॉर्ड की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज का पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। एनसीआर के शहरों का भी ये ही हाल हो रहा है। ये ही नहीं गुरुग्राम का भी पारा 3.9 डिग्री तक पहुंच गया है।
ये भी देखें : Ayodhya News : राम मंदिर में इन चीजों के साथ नो एंट्री पूजा थाली लेकर गए तो… |Ram mandir | #upnews
Weather Update : यातायात के संसाधन पर पड़ा ठंड का असर
ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। यात्रियों के इस ठंड में यात्रा करना मुश्क्लि हो रहा है। यातायात के संसाधन लंबी दूरी तय करना कोहरे की वजह से मुश्किल हो गया है। विमानों की उड़ान भी इससे प्रभावित हो रहे है साथ ही ट्रेन की रफ्तार पर भी असर पड़ा है। 150 से अधिक ट्रेन गुरुवार को अपने समय से लेट चल रही है। वही विमानों ने भी लगभग एक घंटे की देरी से उड़ान भरी। जिससे की यात्रियों को दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें : Ram Mandir : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आयोजित होगा श्री राम नाम महायज्ञ


