राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Weather Update : ठंड का कोहराम, उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में छाया घना कोहरा, IMD ने बारिश का अलर्ट किया जारी

by | Jan 8, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Weather Update : उत्तर प्रदेश में ठंड का कोहराम अभी बाकी थोड़ी और हवाए सर्द होगी, आपको बता दें कि लखनऊ सहित 55 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि लखनऊ समेत 55 जिलों में घना कोहरा छाएगा। 9 जनवरी को राजधानी में मौसम बदलने की उम्मीद है, हल्की बारिश की संभावना जताई है। शीतलहर का असर आगरा में भी महसूस किया जा रहा है, जिससे यह राज्य का तीसरा सबसे ठंडा शहर बन गया है।

10 जनवरी से मौसम साफ रहने की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश के मुताबिक 10 जनवरी से मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है। हालांकि ठंड से राहत की बजाय तापमान में गिरावट की उम्मीद है। 9 जनवरी से मकर संक्रांति तक न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण लखनऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों में हाल ही में वर्षा हुई है। अफगानिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ताजनगरी (आगरा) को प्रभावित कर रहा है, जहां सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

ये भी देखें : Mewaram Jain Video: Barmer के पूर्व Congress MLA मेवाराम जैन का Dirty Video Viral, महिला भी आई नजर

आसपास के जिलों में शीतलहर का असर

आगरा के आसपास के इलाकों में  जिनमें इटावा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, अलीगढ, बागपत, अमरोहा, बुलन्दशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, सहारनपुर, शामली और महोबा शामिल हैं, में घने कोहरे और ठंड दोनों का अनुभव होने की संभावना है।

आगरा लगातार दूसरे दिन राज्य का तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के 7.3 डिग्री सेल्सियस से कम है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार के 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

ये भी पढ़ें : Ayodhya : सीएम योगी 9 जनवरी को जा सकते हैं अयोध्या, तैयारियों की करेंगे समीक्षा

इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

जिले लखनऊ,हरदोई,जालौन,जौनपुर,झांसी,कन्नौज,कानपुर,कासगंज,कौशांबी,कुशीनगर,लखीमपुर खीरी,आगरा,अम्बेडकर नगर,अमेठी,अमरोहा,औरैया,अयोध्या,आजमगढ़,बदायूं,बागपत,बहराइच,बलिया,बलरामपुर ,बांदा,बाराबंकी,बरेली,बस्ती,बिजनौर,चित्रकूट,देवरिया,एटा,इटावा,फर्रुखाबाद,फतेहपुर,फिरोजाबाद,गाजीपुर,गोंडा,गोरखपुर,हमीरपुर,ललितपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर