राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Weather Update : दिल्ली में छाया घना कोहरा, यूपी- बिहार के मौसम में गलन, जानिए कितना लुढ़का पारा?

by | Jan 25, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली में ठंड काम होने का नाम नहीं ले रही है। आज भी राजधानी कोहरे की चादर से लिपटी हुई है। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घटी। कोहरे के चलते दिल्ली सहित उत्तर भारत जबरदस्त ठंड पद रही है।

अगले कुछ दिनों इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है

ये भी देखें : Bharat Bandh : 16 फरवरी को भारत बंद? राकेश टिकैत ने क्यों किया ये बड़ा एलान l #rakeshtikait

दिल्ली में छाया घना कोहरा

Weather Update : आज दिल्ली में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी न के बराबर है। विजिबिलिटी इतनी कम कि कुछ मीटर के फासले पर भी चीजें साफ नजर नहीं आ रही थी। आज का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है। तापमान लुढ़कने के कारण ठंड बढ़ गई।

उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर

आज सुबह भी यूपी में पारा लुढ़का हुआ था। अभी उत्तर प्रदेश एवं बिहार में सर्दी का कहर जारी है। वहीं कई जगहों पर घना कोहरा छाने की वजह से विजिबिलिटी घटी।

ये भी पढ़ें : Republic Day : गणतंत्र दिवस के लिए सख्त हुए सुरक्षा इंतजाम, Face Recognition सिस्टम वाले लगे कैमरे

बिहार में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक शीतलहर का कहर जारी रहेगा। वही घने कोहरे का भी अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 16 शहरों का तापमान 9 डिग्री से कम बताया जा रहा है।

हरियाणा और पंजाब में कोल्ड डे

आज भी हरियाणा एवं पंजाब में कोल्ड डे रहा। मौसम विभाग ने पंजाब में तो शीतलहर को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही घना कोहरा छाने से हरियाणा के कई शहरों में विजिबिलिटी न के बराबर दर्ज की गई है। वही आज कुछ जगह पर कोल्ड डे भी रहा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर