Weather Update : उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। आपको बता दें कि आज शनिवार की सुबह को ‘कोल्ड डे’ माना जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सबसे कम सर्दियों का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो मौसमी औसत से तीन डिग्री कम है। यह पिछले पांच वर्षों में दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान है।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्से घने कोहरे से ढके हुए थे, जिसके कारण सुबह 5:30 बजे पालम वेधशाला में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने कहर बरपाया हुआ है। जिसकी वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
ये भी देखें : Ayodhya Ram Mandir : वाराणसी के मुस्लिम छात्र ने बनाई प्रभु श्रीराम जानकी की तस्वीर
भारतीय रेलवे ने कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 23 ट्रेनों में एक से छह घंटे की देरी की सूचना दी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें : Atal Setu : जानिए अटल सेतु की खासियत जिसका पीएम मोदी ने आज किया लोकार्पण
बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI को अच्छा, और 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब एवं 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।


