Weather Update News : उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को लखनऊ समेत 55 जिलों में घना कोहरा होने का अनुमान लगाया है। साथ ही दो दिन तक आप सुबह सूरज की धुप से वंचित रह सकते है, वही दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है। इस अवधि के दौरान रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि दिन का तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही 9 जनवरी को हल्की बारिश के भी आसार हैं।
ये भी देखें : Fraud with MS Dhoni: Mahendra Singh Dhoni के साथ हुई धोखाधड़ी, दोस्त ने ही लगाया 15 करोड़ का चूना!
मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश के मुताबिक 10 जनवरी से मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, ठंड से राहत मिलने की बजाय तापमान में गिरावट का अनुमान है। 9 जनवरी से मकर संक्रांति तक न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभीग के वैज्ञानिक दानिश ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण लखनऊ समेत विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई है, जिससे आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना है।
आगरा, इटावा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, अलीगढ, बागपत, अमरोहा, बुलन्दशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, सहारनपुर, शामली और महोबा जैसे जिलों में घना कोहरा छाने और शीत लहर की आशंका है।
इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
लखनऊ,हरदोई,जालौन,जौनपुर,झांसी,कन्नौज,कानपुर,कासगंज,कौशांबी,कुशीनगर,लखीमपुर खीरी,आगरा,अम्बेडकर नगर,अमेठी,अमरोहा,औरैया,अयोध्या,आजमगढ़,बदायूं,बागपत,बहराइच,बलिया,बलरामपुर,बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनोर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फ़तेहपुर, फ़िरोज़ाबाद, गाज़ीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, ललितपुर। चेतावनी में इन जिलों में घने कोहरे के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


