राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Weather Update : देशभर में मौसम का मिजाज बदला, कहीं बारिश तो कहीं लू का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by | Apr 13, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Weather Update : देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दिल्ली में हाल ही में आई आंधी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बीते दो दिनों से मौसम साफ रहा है, लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 15 से 19 अप्रैल तक राजधानी में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

राजधानी दिल्ली में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 14 अप्रैल को यह बढ़कर 22 और 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसी दौरान 15 से 19 अप्रैल के बीच फिर से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज तेज गर्जना, बिजली की कड़क और हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश के आसार हैं, जिससे इन इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और ओडिशा में 13 से 15 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 अप्रैल को झारखंड में ओलावृष्टि की आशंका है। केरल में भी अगले तीन दिन तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद छह दिनों तक तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

महाराष्ट्र में आज तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, अगले चार दिनों में तापमान फिर से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

पश्चिमी राजस्थान में 13 से 15 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। (Weather Update)वहीं 16 से 18 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चल सकती है।

उत्तर प्रदेश के 47 जिलों में अगले 24 घंटों में तेज बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें : Waqf Amendment Act : वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हरिद्वार में गरमाया माहौल, मुस्लिम समाज का प्रदर्शन

ये भी देखें : Bihar Politics: पटना में राजद ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगाए पोस्टर |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर