राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Women’s Day News : मंदिर प्रशासन का महिला दिवस को लेकर बड़ा फैसला, विश्वनाथ धाम में महिलाओं की होगी ‘VIP’ एंट्री,

by | Mar 7, 2025 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Women’s Day News : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण ने श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा के सचिव श्री कपिल शर्मा और गोपेश्वर चतुर्वेदी के साथ मिलकर एक विशेष कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसमें मथुरा और काशी के बीच उपहारों का आदान-प्रदान होगा। इस कार्यक्रम के तहत, श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा से बाबा विश्वनाथ को अबीर-गुलाल, रंग, आदि अर्पित किए जाएंगे। वहीं, श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान लड्डू गोपाल के लिए भस्म, अबीर-गुलाल, वस्त्र और चॉकलेट आदि भेंट किए जाएंगे।

यह पहल न केवल दोनों स्थानों के बीच श्रद्धा और समन्वय का प्रतीक होगी, बल्कि सनातन धर्म की परंपराओं को और समृद्ध करेगी। मथुरा और काशी दोनों ही मोक्ष दायिनी नगरी हैं, और इन दोनों तीर्थस्थलों के बीच सहयोग और आदान-प्रदान का यह आयोजन एक नया अध्याय जोड़ेगा। इस अवसर पर, यह समन्वय का उत्सव इस वर्ष के रंगभरी एकादशी और होली पर्व में शामिल किया जाएगा।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य सनातन धर्म की प्रमुख भक्ति धाराओं को जोड़ना है। श्री कृष्ण और शिव भक्ति की यह दो प्रमुख धारा हैं, जो न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों में बल्कि विश्वभर में आस्थावान श्रद्धालुओं के दिलों में अपनी विशेष स्थान रखती हैं। काशी और मथुरा का यह अद्भुत मेल, न केवल धार्मिक महत्व को बढ़ाएगा, बल्कि दोनों स्थानों के बीच की सांस्कृतिक और भक्ति परंपराओं को भी और सशक्त करेगा।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवा और सर्दी की वापसी, अगले दो दिन में तापमान में गिरावट

ये भी देखें : UP Vidhan Sabha में माफियाओं पर बात करते हुए CM Yogi ने कहा, “इनका राम नाम सत्य हो जाए”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर