Yashoda Hospital: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शक्ति खंड-2 में बने यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का रविवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया। राष्ट्रपति सुबह 11:33 बजे अस्पताल परिसर पहुंचीं। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहे।
मंच पर पहुंचने से पहले राष्ट्रपति ने अस्पताल का दौरा किया और वहां लगाए गए आधुनिक उपकरणों तथा इलाज की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद अस्पताल के एमडी ने बताया कि यशोदा मेडिसिटी को केवल 1000 दिनों में तैयार किया गया है और यह अस्पताल विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को आधुनिक तकनीक के साथ बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मौके पर सभी अतिथियों ने अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी और आशा जताई कि यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
ये भी पढ़ें: Lucknow News: कुछ ही मिनटों में तबाही… तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, पांच फायरमैन घायल
ये भी देखें: Lalu Yadav News: लालू यादव का केंद्र सरकार पर तंज,”छठ पर ट्रेन का वादा सिर्फ एक जुमला!”


