राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ziaur Rahman Barq : सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

by | Dec 28, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Ziaur Rahman Barq : उत्तर प्रदेश के सम्भल सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी सांसद के आवास पर केयर टेकर का काम करने वाले एक शख्स, कामिल, ने दी है। कामिल ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात युवक ने सांसद और उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इस मामले में थाना नखासा में तहरीर दी गई है।

कामिल ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने सांसद के आवास में घुसकर बर्क और उनके पिता को धमकी दी, और कहा कि वह बाप-बेटे दोनों को मारेगा। इसके बाद यह मामला गरमा गया, और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, यह युवक वही है जो पिछले शुक्रवार को मस्जिद में पहुंचा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। हालांकि पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था और फिर उसे छोड़ दिया। अब, कामिल की शिकायत पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पहले से ही विवादों में घिरे हुए हैं। वे सम्भल में मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के मुख्य आरोपी माने जा रहे हैं। इसके चलते पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। हाल ही में उनके निजी आवास पर अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी का मामला भी सामने आया था। आरोप है कि जब बिजली विभाग की टीम उनके घर जांच के लिए गई थी, तो उनके पिता ने अधिकारियों को धमकी दी थी कि वे उन्हें देख लेंगे।

ये भी पढ़ें : Manmohan Singh Last Rites : मनमोहन सिंह के निधन के बाद सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

ये भी देखें : SP MP Iqra Hassan ने Imran Pratapgarhi से जुड़े सवालों पर तोड़ी चुप्पी, जानें शादी को लेकर क्या कहा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर