राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha elections Second Phase: आज 1206 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला करेंगे मतदाता, 13 राज्यों की 89 सीटों पर दूसरे चरण में हो रही है वोटिंग

by | Apr 26, 2024 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha elections 2024 : आज भारत में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान का आगाज हो गया है। आपको बता दें कि दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होंगे। उत्तर प्रदेश की 8 सीट, कर्नाटक की 28 में से 14, बिहार और असम की 5, केरल की सभी 20, राजस्थान की 13,मध्य प्रदेश की 7, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा और मणिपुर की 1-1,पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ की 3-3, और महाराष्ट्र की 8 सीटों पर मतदान है। इस चरण में जनता चुनावी रण में उतरे 1206 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने वाली है।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : चुनाव के बाद मौलाना जी फिर से खोलेंगे Uttar Pradesh में 750 मदरसे | #viral

21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर पहली चरण में मतदान हुआ, जिसमें मतदान प्रतिशत लगभग 65.5 था।

  • मतदान केंद्र और उसके आसपास हमेशा शांति बनाए रखें।
  • भारत के चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अपना फोटो आईडी कार्ड दिखाएं।
  • मतदान करने के निर्देशों का पालन करें।
  • मतदान केंद्र में हमेशा कतार में रहे और अपनी बारी का इंतजार करें।
  • मतदान दल के प्रति शिष्टाचार दिखाएं जो आपके वोट की सुविधा प्रदान कर रहा है।
  • अपना वोट डालने के बाद शांतिपूर्वक केंद्र से बाहर जाए।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha elections 2024 : कन्नौज से अखिलेश यादव ने किया नामांकन, 24 साल पुरानी फोटो साझा कर कही ये बात

  • ईवीएम वीवीपीएट और पोलिंग बूथ के किसी भी समाग्री से कोई छेड़ छाड़ ना करें।
  • अपना वोट स्वयं डालें किसी और के लिए वोट डालने की कोशिश ना करें। ऐसा करना एक दंडनीय अपराध है।
  • अपना वोट किसी के पक्ष में डालने के लिए रिश्वत ना लें।
  • मतदान केंद्र पर मौजूद किसी भी अधिकारी और कर्मचारी के काम में बाधा ना डालें।
  • मतदान केंद्र के आसपास ना तो थूकें और ना ही तो कूड़ा आदि फैलाएं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर