राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

सपा नेता पर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कसा तंज, कहा – ‘स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गया है’

by | Nov 13, 2023 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन की सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर प्रत‍िक्र‍िया सामने आई है। प्रमोद कृष्णन का कहना है कि , “स्वामी प्रसाद मौर्य जी के मुंह में बवासीर हो गया है, स्वामी प्रसाद मौर्य जी को इलाज की सख्त जरूरत है। मैं योगी आदित्यनाथ जी से कहूंगा की उनके बोलने पर पाबंदी लगाएं।”

बता दें कि भगवान श्रीराम के पश्चात अब माता लक्ष्मी पर विवादित बयान को लेकर एक बार फिर स्‍वामी प्रसाद मौर्य चर्चा में आ गए हैं। द‍िवाली के मौके पर लक्ष्मी माता का अपमान किया एवं अपनी पत्नी की पूजा व सम्मान करते हुए एक्स (ट्विटर) पर स्वामी प्रसाद ने तस्वीरें पोस्ट की हैं। सोशल मीड‍िया पर भी इस मामले को लेकर वह घि‍र गए हैं।

ये भी देखे : Sitapur News : हमास से गुस्सा मुस्कान सिद्दीकी से बन गई मुस्कान मौर्य ! | Uttar Pradesh News

एक्स पर पोस्ट में स्वामी प्रसाद मौर्य ने ”दिवाली के मौके पर अपनी पत्नी का सम्मान व पूजा किया और सनतान धर्म का अपमान करते हुए लिखा है कि, पूरी दुनिया में हर एक धर्म, जाति, नस्ल देश में जन्म लेने वाले बच्चे के दो हाथ,दो आंख, दो पैर, दो छिद्रों वाली नाक व दो कान के साथ एक पेट, पीठ और सिर ही होता है। चार , आठ , दस , या हजार हाथ वाले बच्चे ने अभी तक जन्म नहीं लिया है। तब चार हाथों वाली लक्ष्मी कैसे जन्म ले सकती है? अगर आप लक्ष्मी माता की पूजा- अर्चना करना चाहते हैं तो आपको अपनी पत्नी की आराधना करनी चाहिए , वह सही मायने में देवी का रूप है क्योंकि आपके घर की देखभाल उसका पालन-पोषण सुख-समृद्धि एवं खान-पान की सारी जिम्मेदारी अच्छे से निभाती है।”

ये भी पढ़े : Global Warming: तेजी से ग्लेशियर पिघलना एक वैश्विक संकट, जानिए ग्लोबल वार्मिंग का कितना खतरा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर