खबर

Bihar News : छपरा में गोलीबारी घटना पर रोहिणी आचार्य ने कहा – मुझे भद्दी-भद्दी गाली दी, बीजेपी के गुंडे हैं ये..

by | May 21, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bihar News : राष्ट्रिय जनता दल के नेता मनोज झा की छपरा में हुई फयरिंग को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि इस तरह की छवियों की लोकतंत्र में कोई गुंजाईश नहीं है। जब हमारी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने कल वहां एक बूथ पर गई तब अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। पुलिस प्रशासन से झा ने उम्मीद जताई है कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देगी।

मनोज झा आज सुबह बिहार सारण के भिखारी ठाकुर चौक बूथ के पास हुई गोलीबारी मामले की बात कर रहे है। सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान हुए। राजद की कैंडिडेट रोहिणी आचार्य मतदान खत्म होने के पश्चात यहां से एक बूथ पर पहुंची। जिसके पश्चात हंगामा हो गया। कल शुरू हुआ विवाद आज सुबह तक गोलीबारी में बदल गया, जहां पर एक व्यकित की जान चली गई वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे है।

ये भी देखें : Manoj Tiwari on Congress : मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर साधा निशाना | Election | Bjp | Congress |

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि प्रशासन से बात हो गई है आज सुबह जो घटना हुई है सुनने में आ रहा है शायद दो लोगों गिरफ्तारी हुई है। वहीं दो लोग फरार हो गए है मुझे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि बाकी जो दो लोग फरार चल रहे हैं उनको भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। तेजस्वी यादव का दावा है कि कुछ लोग ऐसा हार की बोकलाहट में कर रहे है। साथ ही ये भी कहा कि जनता कर रही है भाजपा साफ़ होगी।

ये भी पढें : Lok Sabha Election 2024 :  आजमगढ़ में अखिलेश की रैली में भगदड़, बेकाबू हुई सपा कार्यकर्ता पर पुलिस प्रशासन ने किया लाठी चार्ज

इस घटना पर रोहिणी का बयान सामने आया है, उनका कहना है कि जब हम सभी बूथ पर पहुंचे तो भारतीय जनता पार्टी वाले जोर-जोर से चिल्लाने लगे और मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगे, ये सभी बीजेपी के गुंडे है। हमारे कार्यकर्ता को भी मारा गया, प्रशासन इनको जल्दी गिरफ्तार करे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर