राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

School Holidays: गर्मी का कहर जारी, शिक्षकों ने स्कूल खुलने की तारीख टालने की मांग, जानें कब-तक बंद रहेंगे School

by | Jun 11, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

School Holidays: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी के बीच परिषदीय विद्यालयों को 16 जून से खोलने के सरकार के निर्णय पर शिक्षकों और उनके संगठनों ने आपत्ति जताई है। शिक्षक संगठनों ने सरकार से अपील की है कि वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों की गर्मी की छुट्टियों को कम से कम 30 जून तक बढ़ा दिया जाए।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की वर्षों से लंबित पदोन्नति, चयन वेतनमान के साथ-साथ विद्यालयों को जुलाई में खोलने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने इसके बाद बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से भी मुलाकात की और यही मांग दोहराई।

प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, डॉ. अमित कुमार, शैलेंद्र कुमार और डॉ. संजय भी शामिल थे।

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कहा है कि इस समय प्रदेश में लू का प्रकोप जारी है, जिससे बच्चों का स्कूल आना-जाना उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने विद्यालयों को खोलने की तिथि को टालने की मांग की।

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष तिवारी और प्रदेश सचिव दिलीप चौहान ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि गर्मी के अत्यधिक प्रकोप को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों को 30 जून तक बंद रखा जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना तय है।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी से भी मुलाकात कर यही मांग रखी कि जब तक गर्मी का प्रकोप कम नहीं होता, तब तक विद्यालय खोलने की तिथि आगे बढ़ाई जाए।

ये भी पढ़ें : Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार, हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

ये भी देखें : Sonam Raguwanshi: सोनम रघुवंशी से मिलने गाजीपुर पहुंचे भाई, मीडिया के सवालों पर जोड़े हाथ

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर