खबर

बेटी ने लगाया पिता पर गंदा काम करने का आरोप, जानिए पूरा मामला

by | Oct 25, 2023 | क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

क्या अब बेटियां अपने ही घरों में सुक्षित नहीं है, क्या इसी को ही कलयुंग कहते हैं, क्या हो जब अपने ही घर में सिसकिया कैद होकर रह जाए। ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली खबर बिहार से सामने आयी है। आपको बता दें कि बिहार के बेतिया में एक बेटी में अपने पिता पर ही जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है।
बेटी का आरोप है कि उसके पिता की उसके साथ गंदा काम करने की मंशा है। ये घटना बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां अपने पिता पर 18 वर्षीय लड़की ने गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि घर में अकेली देखकर उसके पिता ने अपने साथ सोने का दबाव डालता था। जब विरोध करती तो उसके साथ मारपीट भी करता था। रविवार को भी उसके साथ गंदा काम करने के लिए उस पर दबाव बना रहा था। जब इसका विरोध किया तब जमकर पिटाई की।

ये भी पढ़े :-PM मोदी कल महाराष्ट्र-गोवा दौरे पर, शिरडी में पूजा के पश्चात करेंगे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन

चैतरवा थाने में जाकर पीड़ित लड़की ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत लिखवाई। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज ली। साथ ही आरोपी पिता को भी हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मैं जब घर पर अकेली रहती थी, तो अक्सर पापा अपने पास सोने के लिए कहते थे। और मना करने पर पीटते और धमकी देते कि मेरी अगर बात नहीं सुनी तब हत्या करके बड़ी मां एवं भाई को इसमें फंसा देंगे।

मां ने कही ये बात

पीड़िता की मां का कहना है कि वारदात के वक़्त वह घर में मौजूद नहीं थी। वही घर के बाहर बाकी बच्चे खेल रहे थे। घर में बड़ी बेटी अकेली थी। तभी मेरे पति ने मौका देखकर उसके साथ गलत हरकत की चाही। बेटी ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की। हमारे घर पहुंचते तो घटना की सारी जानकारी बेटी ने दी। मैं जिसे सुनकर हैरान रह गई। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था की कोई भी पिता अपनी ही बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।

ये भी पढ़े :-Akhilesh Yadav: केदारनाथ के दर्शन करने के बाद अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने को लेकर कह दी बड़ी बात !

पिता ने कहा झूठ है ये

वहीं आरोपी पिता का कहना है कि पासके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए है, वह सभी झूठे है। बेटी घर से बाहर गई थी और जब शाम को देर से घर वापस आयी तो मैंने देर से आने की वजह पूछी, परन्तु उसके कोई भी जवाब देना जरुरी नहीं समझा। और जवाब नहीं दिया तब मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसको थप्पड़ लगा दिया। इसी बात को लेकर उसने हंगामा कर दिया और मुझपर ये झूठा जबरदस्ती करने का आरोप लगा दिया। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही हैं। आरोपी पिता को लड़की FIR पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की तेह तक जा रही है और अच्छे से जांच कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर