राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav : स्पेशल ऑपरेशन्स की लाइव कवरेज पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

by | Apr 27, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुरक्षा बलों के विशेष अभियानों (स्पेशल ऑपरेशन्स) की लाइव मीडिया कवरेज को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्वीट कर सरकार से तत्काल जवाब मांगा है। अखिलेश यादव ने इस कवरेज को ‘रणनीतिक लापरवाही’ या ‘राजनीतिक प्रचार’ से प्रेरित करार दिया है।

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने क्या कहा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, “सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्पेशल ऑपरेशन्स की लाइव कवरेज की अनुमति क्या एक रणनीतिक लापरवाही थी या फिर ये राजनीतिक प्रचार से प्रेरित थी, ये बात सरकार तत्काल स्पष्ट करे।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की लाइव कवरेज से दुश्मनों को हमारे सुरक्षा बलों की लोकेशन और रणनीति की जानकारी मिल सकती है, जिससे जवानों की जान और देश की सुरक्षा दोनों ही खतरे में पड़ सकती हैं।

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, “कल को फिर से सरकार कहेगी कि ‘एक चूक के बाद दूसरी चूक’ हो गई। इसका सीधा मतलब है कि सुरक्षा जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में मीडिया का अवांछित अतिक्रमण हो रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि दुश्मन भी लाइव प्रसारण देख सकते हैं, जिससे उन्हें सुरक्षा बलों की गतिविधियों की सटीक जानकारी मिल सकती है। उन्होंने मांग की कि इस तरह की लापरवाही के लिए सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए, क्योंकि देश और सैनिकों की सुरक्षा से कोई भी समझौता माफी के योग्य नहीं है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पहलगाम में हुए हमले के बाद सेना को अलर्ट पर रखा गया है। इसी बीच सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया संस्थानों को निर्देश जारी करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों का सीधा प्रसारण नहीं किया जाए। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि रक्षा और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के प्रसारण में अत्यंत सावधानी बरती जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack : पहलगाम पर आतंकी हमला करने वाले मास्टरमाइंड ऐसे किये ध्वस्त, किसी के घर को किया ब्लास्ट तो तो किसी के घर पर…’

ये भी देखें : Defense Minister on Pahalgam attack: पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले…

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर