लखनऊ में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर आयोजित सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को वोटर लिस्ट पर ध्यान देने व गुटबाजी से खुद को दूर रखने के निर्देश दिए। उनका कहना है कि गुटबाजी किसी भी जिले में नहीं होनी चाहिए। चुनाव के लिए सभी को मिलकर जुट जाना है।
ये भी देखे : Kolkata पहुंची Pakistan Team ने डिनर करने से मना किया, Zomato से आर्डर की बिरयानी !
कार्यकर्ताओं को उन्होंने निर्देश दिया कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें साथ ही पिछड़ों, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकार व हक की बात की जाए। बुधवार को सपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ स्थित मुख्यालय पर हुई। इस बैठक में रामगोपाल यादव के एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव साथ 300 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान पार्टी की रणनीति को लेकर मंथन हुआ।
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि प्रदेश में लगातार सपा संघर्ष कर रही है। सपा ये प्रयास कर रही है कि यूपी में पार्टी सभी 80 सीटों पर बीजेपी को परास्त करे।
ये भी पढ़े : Mahoba : आरोपियों ने दरोगा से छीनी रायफल , मुठभेड़ में 2 आरोपी एवं 3 पुलिसकर्मी घायल
आपको बता दें कि अब सिर्फ छह महीने का ही समय लोकसभा चुनाव में बाकी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव बैठक में प्रमुख मुद्दा है। वही सपा विपक्षी इंडिया गठबंधन की सदस्य है। परन्तु पहले ही अखिलेश यादव ये स्पष्ट कर दिया हैं कि जिस भी राज्यों में क्षेत्रीय दल मजबूत हैं वहां उन पर भरोसा किया जाना चाहिए। हालांकि, विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस एवं सपा नेताओं बीच में बयानबाजी हुई है। कांग्रेस भी प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। चुनाव के लिए अलग-अलग सम्मेलनों और अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। वही इस बैठक से उम्मीद की जा रही है कि सपा कई बड़े निर्णय ले सकती है।