राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Gonda News: गोंडा में एक लाख के इनामी बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे मुठभेड़ में ढेर, पुलिस की बड़ी कामयाबी

by | May 20, 2025 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार की आधी रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख के इनामी अपराधी को मार गिराया गया। यह मुठभेड़ उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सोनौली गांव के पास हुई, जहां पुलिस ने एक विशेष सूचना के आधार पर घेराबंदी की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे ढेर हो गया, जो करनैलगंज के कादीपुर का निवासी था।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 24 अप्रैल को उमरी थाना क्षेत्र के डिक्सिर गांव में चोरी के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य अपराध के बाद से ही पुलिस सोनू की तलाश कर रही थी। सोमवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि सोनू सोनौली गांव के पास मौजूद है, जिसके बाद तत्काल एक टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी।

पुलिस टीम को देखते ही सोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में एक गोली थाना अध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें सोनू घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सोनू उर्फ भुर्रे के खिलाफ गोंडा (Gonda) और आसपास के जिलों में 48 से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। वह हत्या, लूट, चोरी, रंगदारी जैसे मामलों में कई बार जेल जा चुका था। उसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

इस मुठभेड़ के दौरान जिस तरह से थाना अध्यक्ष पर गोली चलाई गई, उससे साफ है कि बदमाश बेहद खतरनाक और बेखौफ था। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और सटीक कार्रवाई से एक बड़ा अपराधी कानून के शिकंजे में आ गया।

ये भी पढ़ें : Sambhal News: संभल शाही जामा मस्जिद विवाद, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, सर्वे का रास्ता साफ

ये भी देखें : Parliamentary Standing Committee : संसदीय स्थायी समिति की हुई बैठक, क्या बोले शशि थरूर?


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर