खबर

ज्योति मौर्या मामले से जुड़े होमगार्ड मनीष दुबे की बढ़ी मुश्किलें, सस्पेंशन और विभागीय जांच के आदेश

by | Nov 6, 2023 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे उत्तर प्रदेश की महिला पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के साथ संबंधों के मामले पर कभी भी कार्रवाई की जा सकती है। आपको बता दें कि डीजीपी होमगार्ड बीके मौर्या की तरफ से शासन को भेजी गई विभागीय रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जेल और होमगार्ड के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने इस मामले में मनीष दुबे को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच करने के लिए आदेश दिए हैं।

ये भी देखे : MP Elections: MP में सपा की हार, कांग्रेस के हर दांव का सपा हो रही शिकार! | Akhilesh Yadav

फिलहाल मनीष अभी महोबा में तैनात हैं। महिला पीसीएस अधिकारी के पति ने उनके ऊपर आरोप लगाए थे कि महिला अधिकारी के साथ मिलकर उन्होंने उनको जान से मारने के लिए साजिश रची थी। महिला अधिकारी ज्योति मौर्या एवं उनके पति अलोक कुमार मौर्या के बीच समझौता हो चुका है।

बता दें महिला पीसीएस अधिकारी से होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर बरेली में तैनात रहने के दौरान करीबी रिश्ता होने का आरोप लगा था। महिला अधिकारी के पति अलोक ने यह आरोप लगाया था। साथ ही कमांडेंट एवं पत्नी द्वारा मिलकर उनकी हत्या की साजिश रचने की आशंका जताई थी। महिला वही अधिकारी के पति ने कई सबूत भी दिखाए थे।

ये भी पढ़े : ‘बच्चे के अभिभावकों की इच्छानुसार स्कूल में प्रवेश करवाए UP सरकार’, मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड पर SC ने दिया बड़ा आदेश

आलोक मौर्या ने अपनी शिकायत में कुछ व्हाट्सएप चैट के बारे में बताया था। जिसमें उनकी हत्या की साजिश रचने का दोनों जिक्र थे। साथ ही दोनों के बीच तीन साल से अफेयर होने का उन्होंने दावा भी किया था।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर