Mainpuri News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी लापरवाही दिखाई है। आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते अस्पताल के बाहर सड़क पर ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने खून कम बताकर प्रसूता को 100 सैया अस्पताल से बाहर कर दिया था। जब महिला ने अस्पताल के बाहर बच्चे को जन्म दिया तब अस्पताल का स्टॉफ मुकदर्शक बनकर महिला के पास खड़ा रहा। किसी को दया नहीं आई बस बूत बने तमाशा देख रहे थे।
ये भी देखें : Atishi on Bjp : आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप बीजेपी ने दिल्ली में रोका पानी सप्लाई | AAP | KEJRIWAL |
बता दें कि मौके पर मौजूद किसी व्यकित ने वहां पर हुई सारी घटना का पूरा वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने खून की कमी बताकर महिला को एटा ले जाने के लिए कहा था। उसके बाद जो हुआ आप इस वीडियो में देख ही सकते है, किस तरह से अस्पताल के बाहर निकलते ही सड़क पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
ये भी पढ़ें : जौनपुर में सपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने किया BJP का समर्थन, जानिए क्या है वजह
बता दें कि सड़क पर महिला द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में सीएमओ ने जांच के लिए आदेश दिए।


