खबर

शहर में बढ़ रही थी मनचलों की हिम्मत, आईपीएस अनुकृति शर्मा ने शोहदों के सिखाया पाठ

by | Oct 20, 2023 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार स्कूलों और सड़कों के बाहर मनचलों की धरपकड़ को लेकर मिशन शक्ति दीदी अभियान चलाया जा रहा है। इस मिशन के तहत उस समय हड़कप मच गया, जब आईपीएस अफसर को सादी वर्दी में शोहदों की फब्बतियों को शिकार होना पड़ा। आपको बता दें कि पुलिस ने बुलंदशहर में लड़कियों पर फब्तियां और मोबाइल नम्बर की पर्चियां देते 13 मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिशन शक्ति दीदी को मद्देनजर रखते हुए, दोपहर और देर रात सड़कों पर सादी वर्दी में निकली महिला आईपीएस अफसर के चर्चे पुरे बुलंदशहर के लोगों की जुबान से सुने जा सकते हैं।

ये भी पढ़े :-Vidhansabha Election: अब सपा भी लड़ेगी एमपी से चुनाव, उम्मीदवारों के साथ की 12 योजनाओं की घोषणा !

स्कूली छात्राओं की शिकायत पर लिया एक्शन

बता दें कि बुलंदशहर की सड़कों पर स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को लगातार अवारा किस्म के लड़कों की हरकतों से दो चार होना पड़ रहा है। वही इस समस्या से परेशान छात्राओं ने एएसपी अनुकृति शर्मा को अपनी समस्या बताई। इस मामले पर महिला आईपीएस अफसर कार्रवाई करते हुए सादी वर्दी में छात्राओं के बताए जगह पर स्थिति का जायजा लिया। स्कूली बच्चियों को एएसपी अनुकृति शर्मा ने शिकायत पर अपनी कार में बिठाया और मौके पर पहुंच कर समस्या का समाधान किया।

ये भी पढ़े :-TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर कैश फॉर क्वेश्चन का लगा आरोप, वकील ने भी छोड़ा साथ

महिला आईपीएस भी हुईं शिकार

महिला आईपीएस अफसर अनुकृति शर्मा तय समय पर सादी वर्दी में शहर के अलग-अलग इलाकों शास्त्री पार्क, अंसारी रोड, सिविल लाइन रोड, बुरा बाजार में गईं। उन्होंने उसके बाद छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को खुद महसूस किया। आपको बता दें कि आजकल शहर में मनचलों के हौसले इतने बुलंद थे कि महिला आईपीएस को भी इनका शिकार हो गई। वही पुलिस ने लड़कियों पर फब्तियां कसने और मोबाइल नम्बर की पर्चियां देने वालें 13 मनचलों को शहर के अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर