खबर

युवक की गिरफ्तारी पर परेशान मां हुई लापता, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा , 15 लोग गिरफ्तार

by | Nov 1, 2023 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, बाराबंकी, मुख्य खबरें | 0 comments

उत्तर प्रदेश बाराबंकी जिले की दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के मियागंज में रहने वाले दीपचंद , विजय एवं अंकित पहले चोरी के आरोप में रामसनेहीघाट कोतवाली से जेल गए थे। वहा इन पर रामसनेहीघाट पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू की है। दरियाबाद कोतवाली पुलिस मंगलवार तीनों युवकों को दरियाबाद थाने में लेकर आई थी। वही यहां से रामसनेहीघाट पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

आपको बता दें कि इसे लेकर परिवार वालों एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बुधवार की सुबह को पुत्र के पकड़े जाने की वजह से विजय की मां परेशान हो गई। उसके पश्चात रहस्यमय परिस्थितियों में कही लापता हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से परेशान होकर गांव के बगल नहर में कूद गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

ये भी देखे : Kolkata पहुंची Pakistan Team ने डिनर करने से मना किया, Zomato से आर्डर की बिरयानी !

वही इस दौरान ग्रामीण गुस्से में आ गए और पुलिस की गाड़ी को उन्होंने घेर लिया। साथ ही सिपाहियों के साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दोबारा युवकों को जेल भेजने का क्या औचित्य है। मियागंज गांव के पास से निकली बदोसराय दरियाबाद सड़क को ग्रामीणों ने जाम कर दी। उन्होंने पुलिस वालों पर आरोप लगाया एवं उन्हें दौड़ा लिया।

जानकारी मिलते ही रामनगर, टिकैतनगर समेत चार-पांच थानों का पुलिस बल मौके पर वहा पहुंच गए। वही एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्रा की प्रधानता में पुलिस ने मियागंज गांव से पुरुषों एवं महिलाओं सहित लगभग 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों को पुलिस ने भी दौड़ा के पीटा। सड़क पर करीब तीन घंटा जाम रहा।

ये भी पढ़े : अखिलेश यादव ने कहा – बूथ स्तर पर संगठन को करें मजबूत, गुटबाजी से रहें दूर, पीडीए के हक की आवाज उठाए

वही एक तरफ गिरफ्तार किए गए विजय की मां का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नहर में पुलिस उसकी खोज करवा रही है। गांव में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। एसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि गैंगस्टर के मामले में युवकों को पकड़ा गया है। लापता महिला की तलाश अभी जारी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर

Home | About Us | Privacy Policy | Terms and Conditions