राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News: मऊ के दिवार हादसे में 6 लोगों की मौत 23 घायल, योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे का किया एलान

by | Dec 9, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आयी हैं। शुक्रवार को मऊ में एक दीवार गिरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। आपको बता दें कि जिसमे 6 लोगों की दिवार के निचे दबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 23 लोग इस हादसे में घायल हो गए है। मरने वाले लोगों में 4 महिलाएं एवं 2 बच्चे है। इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया है। साथ ही घायलों के लिए जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

ये भी देखे : BSP के सांसद हो रहे ‘बेवफा’, Mayawati पार्टी से ब्रेकअप करने वाले नेताओं में तलाश रहीं वफादारी |

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मिली जानकारी में बताया गया है कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मऊ में दीवार गिरने की वजह से दुर्घटना में जो जनहानि हुई है उस पर शोक व्यक्त किया है। योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार वालों को 2-2 लाख रूपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपये प्रदान करने के साथ दोषियों पर कठोर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।’

इलाज के दिए निर्देश

कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ‘योगी आदित्यनाथ ने सभी घायलों के निःशुल्क इलाज के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी की।’ ये हादसा शुक्रवार को दोपहर 4 बजे के करीब हुआ है। जब ये हादसा हुआ तब वह पर हल्दी की रस्म चल रही थी। तब घटना की जगह पर काफी महिलाएं वहा मौजूद थीं।

ये भी पढ़े : Amroha : नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने पर पिता को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा, जानिए पूरा मामला

तभी निर्माणाधीन दीवार गिरी जिसमे लोग दब गए। बता दें कि दीवार लगभग 10 फीट ऊंची एवं 15 फीट लंबी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रसाशन घटना स्थल पर पहुंच गया। जिसके बाद वह पर बुलडोजर बुला कर मलवे को हटवाया गया। करीब एक घटं तक चले रेस्क्यू के पश्चात घायलों को वहा से बाहर निकला गया और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों का इलाज मऊ के जिला अस्पताल में हो रहा है वही PGI आजमगढ़ में कुछ लोगों को रेफर किया गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर