खबर

UP News: AMU में 56 से अधिक छात्राएं हुई फूड प्वाइजनिंग का शिकार,जानिए पूरा मामला

by | Oct 18, 2023 | अपना यूपी, अलीगढ़, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

उत्तर प्रदेश की AMU से एक बड़ी खबर सामने आई है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कई छात्राओं ने AMU में सर सैयद डे के जश्न में खाने के पश्चात फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई। बता दें कि खाना खाने के पश्चात अचानक से छात्राओं को उल्टियां होने लगी उसके बाद छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। AMU प्रशासन छात्राओं की तबियत ख़राब होता देख हरकत में आ गए एवं जल्दी में छात्राओं को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका अभी इलाज चल रहा है। इस मामले में AMU के किसी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़े :-BSP vs BJP: बीजेपी का मास्टरप्लान बढ़ा रहा मायावती की टेंशन, बहन जी से छिन गया…

फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई छात्राओं द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वह सर सैयद डे के जश्न में गई थी और उन्होंने वहा अपने हॉल में खाना खाया था। वही खाने के कुछ देर पश्चात ही छात्राओं को उल्टियां आने लगी और उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। छात्राओं ने बताया कि यह फूड प्वाइजनिंग है। इसका शिकार 56 से अधिक छात्राएं हुई हैं। सभी छात्राओं को अभी जेएन मेडिकल में इलाज के लिए भर्ती कराया है उनका इलाज अभी चल रहा है।

डिनर के बाद बीमार हुई छात्राएं

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पीआरओ उमर पीरजादा का इस मामले पर कहना है कि AMU एक रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी है। वही एक बहुत बड़ा त्योहार सर सैयद डे मंगलवार को मनाया जा रहा था। इस जश्ने त्योहार पर ट्रेडिशनल डिनर हर हॉल में ऑर्गेनाइज कराया गया था। डिनर के पश्चात अजीजुल निशा हॉल से कुछ छात्राओं ने इसको लेकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनको खाना खाने के बाद से थोड़ी समस्याएं हो रही हैं।

ये भी पढ़े :-PDA को लेकर अखिलेश पर ओपी राजभर ने साधा निशाना, कई दलों ने सुभासपा का दामन थामा

उनका कहना कि जानकारी मिलते ही इसे मामले समझते हुए तुरंत छात्राओं को वहां के प्रशासन ने जेएन मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक इलाज के लिए भेज दिया। उसके बाद उन्हें वापस हॉल में भेज दिया गया। किसी भी छात्र को भर्ती करने की जरूरत महसूस नहीं हुई। पेट दर्द और उल्टी की थोड़ी समस्या थी। इसको देखते हुए डीएसडब्ल्यू , विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और अन्य सदस्य वहां पर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर