खबर

UP Politics: सोशल मीडिया संग्राम के बाद, सपा दफ्तर के बाहर लगे अखिलेश यादव का पोस्टर बना चर्चा का विषय

by | Oct 23, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP Politics: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लोकसभा चुनाव से पहले भावी प्रधानमंत्री बताया जा रहा है। सपा दफ्तर के बाहर लखनऊ (Lucknow) में लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। अखिलेश यादव को पोस्टर में भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सपा जुटी हुई है। अखिलेश यादव भी लोकसभा के रण में उतरने से पहले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। सपा मुखिया बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों से सीधे संवाद कर संगठन को धार देने में जुट गए हैं। इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A.) का समाजवादी पार्टी प्रमुख घटक दल है। वही अखिलेश यादव के पक्ष में बैटिंग करने वाले सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद हैं। उन्होंने जो भी पोस्टर लगाए है उनमे अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया है।

ये भी पढ़े :-UP Govt Madarsa Survey: मदरसों पर कार्रवाई से बौखलाया जमीयत उलेमा-ए-हिन्द, योगी सरकार को दिया चैलेंज

सपा मुख्यालय के बाहर लगा पोस्टर चर्चित

आपको बता दें कि सपा मुख्यालय के बाहर लगा पोस्टर की बहुत चर्चा हो रही है। वही इस पोस्टर के दौरान बड़ा सियासी सन्देश देने कोशिश की गई है। साथ ही लोकसभा चुनाव की झलक ‘बदला है यूपी बदलेंगे देश’ इस नारे में साफ दिखाई देती है। अखिलेश यादव के कार्यकाल की इस होर्डिंग में तारीफ की गई है। कांग्रेस और सपा की कलह सतह इन दिनों उभरकर सामने आ चुकी है। बता दें कि दोनों पार्टियों के मध्य जमकर बयानबाजी हुई थी। वही सोशल मीडिया पर हो रही जंग के दौरान सपा का पोस्टर इंडिया गठबंधन पर दबाव की राजनीति का काम कर रहा है।

ये भी पढ़े :-Navratri 2023: CM योगी ने नवरात्रि की नवमी पर किया कन्या पूजन, बालिकाओं के पखारे पाव दिए उपहार

अखिलेश यादव को बताया भावी प्रधानमंत्री

अखिलेश यादव के कार्यकाल को सपा नेता जयराम पांडेय की तरफ से लगाए गए पोस्टर में बेहतर बताने की कोशिश की गई है। मिली जानकारी के अनुसार फखरुल हसन चांद ने अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताने सफाई दी है। उनका कहना है कि 1 जुलाई को अखिलेश यादव का जन्मदिन होता है। कार्यकर्ता अखिलेश यादव के प्रति सम्मान एवं प्यार का प्रदर्शन कई बार जन्मदिन मनाकर करते हैं। फखरुल हसन चांद ने बताया कि कुछ नेता और कार्यकर्ता आज (23 अक्टूबर) को सपा मुखिया का जन्मदिन मना रहे हैं। कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि अखिलेश यादव देश के प्रधानमंत्री बनकर लोगों की सेवा करें।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर