राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Festivals List 2025 : इस साल नहीं होंगे परेशान, जानिए कब है होली, दिवाली और छठ का त्योहार?

by | Jan 1, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Festivals List 2025 : 1 जनवरी 2025 से नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है, जो हर किसी के लिए एक नई उम्मीद और नए अवसरों का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के अनुसार नया साल इस बार व्याघात योग और उत्तराषाढा नक्षत्र के बीच प्रारंभ हुआ है, जो पूजा-पाठ और शुभ मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही, ज्योतिष के दृष्टिकोण से भी साल 2025 कल्याणकारी रहेगा।

ज्योतिषियों के मुताबिक, इस वर्ष कई ग्रह अपनी राशियों का परिवर्तन करेंगे, जिससे जातकों को धन लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है। साल के पहले दिन ही चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पहले से ही मंगल देवता विराजमान हैं। मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से धन योग का निर्माण हो रहा है, जो पूरे साल जातकों को मनचाहे लाभ की प्राप्ति में सहायक साबित हो सकता है।

नववर्ष के शुरुआत में ही सभी का ध्यान नए साल में मनाए जाने वाले तीज-त्योहारों पर जाता है। 2025 के पहले महीनों में मकर संक्रांति, शिवरात्रि, होली, दिवाली और अन्य प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। आइए जानते हैं इस साल 2025 में कब-कब और कौन-कौन से त्योहार मनाए जाएंगे:

  • 1 जनवरी – नववर्ष
  • 13 जनवरी – लोहड़ी
  • 14 जनवरी – पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
  • 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
  • 2 फरवरी – बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
  • 26 फरवरी – महाशिवरात्रि
  • 13 मार्च – होलिका दहन
  • 14 मार्च – होली
  • 30 मार्च – चैत्र नवरात्रि, उगाडी, गुड़ी पड़वा
  • 6 अप्रैल – रामनवमी
  • 7 अप्रैल – चैत्र नवरात्रि पारणा
  • 12 अप्रैल – हनुमान जयंती
  • 14 अप्रैल – बैसाखी, अंबेडकर जयंती
  • 6 जुलाई – अषाढ़ी एकादशी
  • 10 जुलाई – गुरु पूर्णिमा
  • 27 जुलाई – हरियाली तीज
  • 29 जुलाई – नाग पंचमी
  • 9 अगस्त – रक्षा बंधन
  • 12 अगस्त – कजरी तीज
  • 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त – जन्माष्टमी
  • 26 अगस्त – हरतालिका तीज
  • 27 अगस्त – गणेश चतुर्थी
  • 5 सितंबर – ओणम/थिरुवोणम
  • 6 सितंबर – अनंत चतुर्दशी
  • 22 सितंबर – शरद नवरात्रि
  • 30 सितंबर – दुर्गा महा अष्टमी पूजा
  • 1 अक्टूबर – दुर्गा महा नवमी पूजा
  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती, दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
  • 10 अक्टूबर – करवा चौथ
  • 18 अक्टूबर – धनतेरस
  • 20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी
  • 21 अक्टूबर – दिवाली
  • 22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर – भाई दूज
  • 28 अक्टूबर – छठ पूजा
  • 25 दिसंबर – मेरी क्रिसमस

नववर्ष 2025 की शुरुआत में ही हमें कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों का सामना करना है, जिनमें से कुछ तो धार्मिक, जबकि कुछ सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। हर त्यौहार की अपनी एक खास महत्ता है और यह हमारे जीवन में खुशी, समृद्धि और आत्मिक संतोष लाने में सहायक होते हैं।

ये भी पढ़ें : Maharajganj News : बुलडोजर से मकान तोड़ने पर 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, SC का 25 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

ये भी देखें : Bansuri Swaraj ने किया AAP पर कटाक्ष, “कई महीनों से मौलवियों को वेतन नहीं दिया है…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर